बिहार से शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। अगले महीने यानि की मई से हर महीने सभी प्रकार के शिक्षकों के खाते में सैलरी पहुंच जाएगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुशील मोदी ने ट्वीट कल लिखा है कि राज्य सरकार ने सभी कोटि के सरकारी शिक्षकों को समय पर वेतन भुगतान करने के लिए नई व्यवस्था की है, जिससे अब शिक्षकों को वेतन के लिए महीनों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मई 2018 से वेतन की राशि हर महीने शिक्षक के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। शिक्षकों के चिंता-मुक्त होने से बिहार के चिंता मुक्त होने से बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ेगी।

बता दें कि बिहार में शिक्षकों के नियमित रुप से वेतन नहीं मिलता है। खासकर नियोजित शिक्षकों का तो दो से तीन महीने तक का वेतन बकाया रहात है। ऐसे में सरकार का ये फैसला सभी तरह के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है।
