भागलपुर में गूगल मैप के कारण विदेशी पर्यटक रास्ता भटक गए। पर्यटक गूगल मैप की मदद से NH-31 होते हुए खगड़िया की ओर जा रहे थे। दोनों कपल पर्यटक 25 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। वहीं रास्ता भटकने के कारण वो भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत बलहा ग्राम के पास पहुंच गए। यहां दोनों पर्यटकों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद एक शख्स ने सही रास्ता बताकर उन्हें वापस लौटाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ग्रामीणों ने पर्यटकों के साथ सेल्फी ली
पर्यटकों का कहना था कि हमलोग गूगल मैप के जरिए खगड़िया जा रहे थे, इसी दौरान रास्ता भटक गए और यहां तक पहुंच गए। ग्रामीण इलाके में आ जाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, विदेशी पर्यटकों के आने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने विदेशी पर्यटकों से हाथ मिलाया और सेल्फी ली। बाद में मुस्कुराते हुए विदेश पर्यटक आगे के लिए निकल गए।

