नवगछिया : पत्नी को मायका जाने से रोकने के लिए पति ने डेढ़ सात के पुत्र पर रड से वार कर पेट फाड़ दिया. यह मामला इस्माइलपुर थाना क्षेत्र छोटी परवत्ता संत्सग भवन रोड की है. रूदल की पत्नी काजल कुमारी अपनी मां के श्राद्ध में मायका रंगरा जाना चाह रही थी. पति पत्नी को मायका जाने देने से इंकार कर रहा था. दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि रूदल मंडल ने रड से प्रहार डेढ़ वर्ष के मासूम पुत्र ज्योतिष कुमार के पेट पर कर दिया इससे ज्योतिष का पेट फट गया .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ज्योति को इलाज के लिए मां व परिजनों ने भागलपुर अस्पताल में भर्ती करवाया. मासूम ज्योतिष मंडल का इलाज जेएलएनएमसीएच चल रहा है. मासूम बच्चे का डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन कर लिया है, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टर ने बच्चे को इमरजेंसी से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है.
घटना के बाद से रूदल मंडल फरार है. रूदल मंडल भागलपुर में मजदूरी करता है. काजल कुमारी ने बतायी कि मां का देहांत हो गया था. 18 फरवरी को उसका श्राद्ध कर्म था. श्राद्ध कर्म में मायका रंगरा जाना चाह रही थी. पति हमें मायका जाने देना नहीं चाह रहा था. गुस्से आकर पति ने लोहे के रड से पुत्र पर प्रहार कर दिया, जिससे उसका पेट फट गया.

बच्चे को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिग होम गयी. चिकित्सक खर्च ज्यादा बता रहा था. बच्चे को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल पहुंची. डॉक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक देख कर पटना रेफर कर दिया था. मां ने पैसे नहीं होने से पटना नहीं ले जाने की बात डॉक्टर से कहीं और यहीं पर इलाज करने की गुहार लगायी. आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों ने बच्चे का सफल ऑपरेशन कर दिया है.
