बिहपुर : बलहा गांव में इमामबाड़ा के पास मंगलवार की देर रात दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों से करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए. एक पक्ष से रुकसाना खातून, मो जब्बार, नाजनी खातून, नूरत सजदा खातून, मो शोएब व दूसरे पक्ष से जहांगीर उर्फ पप्पू, निखत और राजू आंशिक रूप से घायल हैं. विवाद का कारण दोनों पक्षों ने अलग-अलग बताया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पत्थरबाजी की सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया. घायल को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां से सजदा खातून और मो मोहम्मद शोएब की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.
एक पक्ष का आरोप है कि प्रतिबंधित पक्षी बेचने पर दूसरे पक्ष ने पुलिस और वन विभाग को सूचना देकर जेल भिजवा दिया. दूसरे पक्ष का कहना है कि आरोप गलत है. भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

