भागलपुर : बस में धक्का लगते ही बस करीब 20 फुट दूर गया, सामनेवाले भाग के परखचे उड़ गये

भागलपुर / पटना

बिशनपुर चौक के पास बस को सड़क किनारे खड़ी कर बच्चों को सह चालक उतार रहा था तथा एक बच्चे को हाथ पकड़कर कर सड़क पार कराने लगा कि कहलगांव से मिर्जाचौकी की ओर जा रहे (जेएच 05 एसी 3087 नंबर) ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। बस में धक्का लगते ही बस करीब 20 फुट दूर चला गया तथा बस के सामनेवाले भाग के परखचे उड़ गये। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने चार घंटे तक एनएच जाम कर प्रदर्शन किया। कई अधिकारियों के वाहनों के शीशे तोड़ डाले। बाद में शाम छह बजे एसडीओ और एसडीपीओ के आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ। बस में बैठे बच्चे चीख-पुकार मचाने लगे। चालक मनोज स्टेयरिंग में दब गया। बस में फंसे चालक को बमुश्किल निकाला गया तथा अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के क्रम में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही वहां मौजूद बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण पहुंचे तथा बच्चों को बस से निकाला।

गंभीर रूप से घायल बच्चे छठी कक्षा का छात्र रामजानीपुर गांव के देवेन्द्र यादव के पुत्र प्रवीण भारती, रामपुर गांव के पांचवीं कक्षा की छात्रा मुकेश चंद्रा की पुत्री फाल्गुनी चंद्रा और रामजानीपुर गांव के बवन यादव के पुत्र छठी कक्षा का छात्र अभिषेक यादव को एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनलोगों को बेहतर उपचार के लिये रेफर कर दिया गया। हालांकि घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया लेकिन खलासी मो. रब्बानी का ट्रक के शीशे में गला बुरी तरह फंस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी मायागंज रेफर किया गया। अन्य घायल बिशनपुर के सातवीं कक्षा का सौरभ यादव और छठी कक्षा का गौरव यादव समेत आठ बच्चों को अभिभावक अपने साथ ले गये तथा निजी चिकित्सक से उपचार कराया।.

बाल-बाल बचा राजमिस्त्री और मजदूर : ट्रक और स्कूल बस में हुई टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर शंभू यादव के निर्माणाधीन घर में जा घुसा तथा घर के सामने वाले भाग को ध्वस्त कर दिया। नवनिर्मित दीवार ट्रक के धक्के से धराशाई होकर गिर पड़ी। उस जगह पर राजमिस्त्री और कई मजदूर काम कर रहे थे। मिस्त्री और मजदूर भाग कर घर के अंदर जा घुसे। .

शिवनारायणपुर सहायक थाना क्षेत्र से गुजरनेवाला एनएच 80 रामाजनीपुर से मथुरापुर तक का क्षेत्र दुर्घटना जोन बन गया है। पिछले दो माह के दौरान ट्रक की चपेट में आने से कम से कम आठ लोगों की जान जा चुकी है। करीब एक पखवारा पहले रामजानीपुर गांव में एनएच 80 पर स्कूल बस से उतरकर घर लौटने के क्रम में घर के सामने ही उसी गांव के अंबिका यादव की पुत्री सेंट जोसेफ स्कूल पकड़तल्ला की एलकेजी की छात्रा अंशिका राज की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके बाद बिरबन्ना गांव के किसान की ट्रक से कुचले जाने से मौत हो गई थी। इसके पहले बिसनपुर चौक के पास दो बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया था। एक लाइन होटल के पास, शैलेन्द्रा फाटक के पास, बिसनपुर मोड़ के पास ट्रक से कुचले जाने से चार लोगों की अलग-अलग घटना में मौत हो गई थी। .