तंत्र विद्या की सिद्धि के लिए महाअष्टमी की रात तांत्रिक गुरु जीवन लाल मंडल की उसके चेले राजेश सदा ने ही बलि चढ़ा दी। इसके बाद शव को घर में ही दो गड्ढे खोद कर एक गड्ढे में सिर व दूसरे गड्ढे में धड़ को दफन कर दिया। घटना अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र के भपटिया गांव के वार्ड 12 में हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नरबलि देने के बाद आरोपी घर में ताला जड़कर भाग निकला। सुबह में पीड़ित परिजनों की सूचना पर एसडीपीओ पुलिस बल के साथ भपटिया पहुंचे और घर को खोलकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने तांत्रिक चेले को खोरागाछ चौक के पास से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

तंत्र विद्या सीखने के लिए नवरात्र में बैठाया था कलश :
राजेश ने बताया कि सिकटी थाना क्षेत्र के खोरागाछ नया टोला निवासी जीवन झाड़ फूंक करता था। उसी से वह तंत्र विद्या सीख रहा था। तांत्रिक विद्या सीखने को लेकर राजेश सदा ने नवरात्र के मौके पर घर में कलश बैठाया था। महाअष्टमी की रात तंत्र विद्या की सिद्धि करने के लिए गुरु जीवन लाल मंडल ने राजेश सदा से नरबलि की मांग की। नरबलि के लिए राजेश को जब कोई नहीं मिला तो उसने अपने गुरु का ही सिर धड़ से अलग कर दिया।
घर में ताला लगा देख परिजनों को हुआ शक :
दूसरे दिन जब जीवन घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने खोज शुरू की। जीवन की पत्नी राजेश के घर पहुंची। राजेश की पत्नी ने कहा कि रात में ही जीवन को घर पहुंचा दिया था। जिस घर में बलि दी गई थी उसमें ताला जड़ा था। पीड़िता को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का ताला तोड़ा तो घर में मिट्टी देखकर खुदाई की।
