भागलपुर : भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक के पास पुलिसवालों को कुचलने की कोशिश करने वाले गिरफ्तार

भागलपुर / पटना

भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक के पास बुधवार की रात करीब एक बजे चेकिंग के दौरान तिलकामांझी पुलिस ने एक कार से तीन युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। पुलिसवालों ने जब कार को रोकने की कोशिश की थी तो ड्राइवर जवान को कुचलने की कोशिश करते हुए कार को तेजी से भगाते हुए भागने लगे थे, जिन्हें तिलकामांझी थाने के गश्ती दल ने पीछा कर बबरगंज थाने के पास कार को रोक लिया और उस पर सवार तीनों युवकों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी की जांच कराई गई तो शराब पीने पुष्टि हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपियों में प्रभात मंडल, रतन कुमार मंडल और प्रीतम कुमार मंडल का शामिल है। तीनों जिच्छो, खुर्द लोदीपुर गांव के रहने वाले हैं। शराब पीने के बाद तीनों हवाखोरी के लिए कार से निकले थे। नशे में रहने के कारण रैश ड्राइविंग कर रहे थे। पुलिस को शक हुआ तो त्रिमूर्ति चौक पर हाथ देकर उसे रोका और ड्राइवर को बाहर आने को कहा, तभी ड्राइवर तेजी कार को वहां से भाग कर भाग निकले।

उस दौरान एक होमगार्ड जवान कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया था। इस मामले में तिलकामांझी थाने के गश्ती पदाधिकारी एएसआई राज कुमार राय के बयान पर उत्पाद अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बुधवार की रात एक बजे भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक की थी घटना, कार का पीछा कर बबरगंज थाने के पास पुलिस ने दबोचा तिलकामांझी पुलिस ने शराब के नशे में कार से तीनों को किया गिरफ्तार।