भागलपुर में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए तोड़फोड़ मामले का उत्पात मचाते हुए शोशल मीडिया पर वायरल तेजी से हो रहा है, मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिले के एसएसपी बाबुराम ने बताया कि विसर्जन के दौरान उत्पात मचाने वाले 15 लोगों को चिन्हित कर मामला दर्ज किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!27 अक्टूबर की रात मां काली की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई थी और विषर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा जोगसर थाना क्षेत्र के बुढ़ानाथ के समीप जमकर उत्पात मचाया था । लाठी डंडे से कई बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जिसमें कई लोग बुरी तरह से जख्मी हुए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मामले को लेकर एसएसपी बाबूराम ने कहा कि 15 लोगों को चिन्हित कर उन पर मामला दर्ज किया गया है साथ ही अगले साल उनका लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। अज्ञात लोगों की चिन्हित की जा रही है उस पर भी कार्रवाई होगी।

लेकिन सवाल उठता है कि विसर्जन के दौरान जब काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई तो सुरक्षा में चूक कहाँ हुई है और अधिकारियों के लापरवाही से इतनी बड़ी घटना हुई है क्या ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी करवाई की जाएगी
