कल से भागलपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रहेगा बाधित, ये ट्रेनें रहेगी रद्द

भागलपुर / पटना

यह 24 सितंबर से भागलपुर-मुंगेर के रास्ते हर एक स्टेशन पर रुकते हुए जायेगी. इसके अलावा कुछ ट्रेनें तो 19 सितंबर से ही रद्द रहेगी. रेलवे की ओर से इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है. इस दौरान अगर कोई यात्रा की प्लानिंग करता है, तो उन्हें पहले ट्रेनों के बारे में जानकारी लेनी होगी. अन्यथा, उनकी सुखद यात्रा संभव नहीं हो सकेगी. परेशानियों से भरी यात्रा करनी पड़ सकती है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये ट्रेनें रहेगी रद्द
19 से 28 सितंबर :
भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ
20 से 29 सितंबर :
आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ
19 से 29 सितंबर :
मालदा-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस
20 से 29 सितंबर :
भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी, गरीब रथ, न्यू फरक्का एक्सप्रेस
20 से 23 सितंबर :
जनसेवा एक्सप्रेस
19 से 29 सितंबर : हावड़ा-गया एक्सप्रेस
20 से 30 सितंबर : गया-हावड़ा एक्सप्रेसआधे रास्ते से लौटने वाली ट्रेनें
20 से 27 सितंबर :
गोरखपुर से जम्मूतवी जायेगी अमरनाथ एक्सप्रेस
18 से 25 सितंबर :
जम्मूतवी से गोरखपुर तक ही आयेगी अमरनाथ एक्सप्रेस
19 से 28 सितंबर :
राजेंद्रनगर-बांका इंटरसिटी दशरथपुर तक ही आयेगी
20 से 29 सितंबर :
बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी दशरथपुर से ही जायेगी.
20 से 29 सितंबर :
साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी धरहरा से आयेगी-जायेगी.
19 से 28 सितंबर :
हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस भागलपुर तक ही आयेगी
20 से 29 सितंबर :
जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस भागलपुर से खुला करेगी.
20 से 29 सितंबर :
जमालपुर-मालदा इंटरसिटी सुल्तानगंज से आयेगी-जायेगी.
रूट डायवर्ट हो चलेगी
20 से 24 सितंबर :
भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस बांका, जसीडीह, झाझा व किऊल होकर जायेगी.
22 से 25 सितंबर :
सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस किऊल, झाझा, जसीडीह होकर भागलपुर आयेगी.
20 से 28 सितंबर :
लोकमान्य तिलक-भागलपुर एक्सप्रेस धनबाद, प्रधानखुंट जंक्शन, आसनसोल, दुर्गापुर, सैंथिया, रमपुरहाट, बड़हरवा होकर भागलपुर आयेगी और इस रूट से ही जायेगी.
24 एवं 25 सितंबर :
भागलपुर-न्यू देहली साप्ताहिक एक्सप्रेस मुंगेर-बरौनी होकर जायेगी और आयेगी.
20 व 22 सितंबर :
भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस बांका, जसीडीह होकर जायेगी और आयेगी.
22 व 26 सितंबर :

यशवंतपुर-भागलपुर अंग एक्सप्रेस हावड़ा, बड़हरवा, रामपुर व साहिबगंज होकर आयेगी और जायेगी.

जानें विक्रमशिला एक्सप्रेस के रूट को

साहिबगंज-असानसोन, किऊल होकर चलेगी

विक्रमशिला एक्सप्रेस 20 से 29 सितंबर तक साहिबगंज, बड़हरवा, रामपुरहाट, सैंथिया, दुर्गापुर, आसनसोल, झाझा व किऊल होकर जायेगी और इस रूट से ही 19 से 29 सितंबर तक आयेगी. वहीं अमरनाथ एक्सप्रेस गोरखपुर तक आयेगी और यही से लौट जाया करेगी. मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 सितंबर तक तो रद्द है. इसके बाद 24 सितंबर से मुंगेर के रास्ते हरेक स्टेशन पर रूकते हुए जायेगी और आयेगी.