सत्र 2019-20 के लिए माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं कक्षा में छात्रों का ऑनलाइन पंजीयन गुरुवार से शुरू हो जायेगा। इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ऑनलाइन आवेदन की गाइडलाइन भेज दी है। पंजीयन की अवधि 15 नवंबर से छह दिसंबर तक चलेगा। ऑनलाइन आवेदन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर किया जा सकेगा। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को पंजीयन में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने का निर्देश दिया गया है। तिथि समाप्त होने के बाद किसी का भी पंजीयन नहीं लिया जायेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंजीयन उन्हीं छात्रों का वैध माना जायेगा, जिसकी उम्र एक मार्च 2020 तक 14 वर्ष होगी। इससे कम उम्र के छात्रों का आवेदन अस्वीकृत कर दिया जायेगा। जन्म तिथि में गड़बड़ी कर पंजीयन कराने वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जो भी निर्देश आया है,

उसे जिले के स्कूलों को बता दिया गया है। पंजीयन में स्वतंत्र छात्र-छात्रों को जरूरी कागजात और शपथ पत्र भी देना होगा। ऑनलाइन पंजीयन में नियमित कोटि के लिए 220 रुपये और स्वतंत्र कोटि के लिए 320 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। साथ ही छात्रों को विद्यालय के प्रधान द्वारा ऑनलाइन आवेदन की कॉपी दी जायेगी।
