पूर्णिया : गाड़ियों में लड़कियों को बैठाया जा रहा था, लोग पहुंचे तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

भागलपुर / पटना

एक पेट्रोलपंप पर दो गाड़ियों में लड़कियों को बैठाया जा रहा था, वहां संदिग्ध हरकत दिखने पर स्थानीय युवाओं ने जब जाकर पूछताछ की तो हुआ सनसनीखेज खुलासा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल बिहार के किशनगंज में जकात फाउंडेशन के नाम पर क्षेत्र की भोली-भाली लड़कियों को सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर ठगने और ह्यूमेन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) कर बाहर ले जाने का मामला उजागर हुआ है।

पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है वहीं दो चार पहिया वाहन को भी जब्त किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में स्थानीय असद इकबाल ने कहा कि शनिवार को खेखट पेट्रोल पंप के पास दो चार पहिया वाहन में कुछ लड़कियों को कुछ लोग वाहन के अंदर बैठा रहे थे तभी कई स्थानीय युवक पहुंचकर जानकारी लेने लगे तो वाहन में सवार स्थानीय सारी लड़कियां वहां से तुरंत निकल गयीं। परिवादी एवं स्थानीय युवकों को शक होने पर उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर बहादुरगंज पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपी को हिरासत में लिया साथ ही उनकी उनके दो वाहनों को जब्त कर थाने ले आयी।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया इस मामले को संदिग्ध पाकर चारों आरोपी के खिलाफ ठगी और लड़कियों के अपहरण करने से जुड़ा मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता असद इकबाल ने जकात फाउंडेशन के नाम पर क्षेत्र की भोली-भाली लड़कियों को बाहर ले जाकर बेचने और ह्यूमन ट्रैफिकिंग का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने शिकायतकर्ता असद इकबाल ग्राम बेतबारी थाना गंधर्वडांगा की लिखित शिकायत पर बहादुरगंज थाने में केस दर्ज कर युसूफ, ग्राम छतर कठारो, जाकिर आलम, ग्राम दुआडंगी, शत्रुघ्न ठाकुर, ग्राम रसिया, जहान खातून, ग्राम छतर कठारो थाना पौआखाली को नामजद आरोपी बनाकर हिरासत में लिया है।

मामले में एसडीपीओ डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की गई। जांच के दौरान पूर्णिया स्थित जकात फाउंडेशन के कार्यालय में पहुंचकर कार्यालय की स्थिति का जायजा लिया गया। वहां कार्यालय बंद पाया गया। कार्यालय के गेट पर ताला लटका था। एसडीपीओ ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह लग रहा है कि जकात फाउंडेशन के नाम पर गलत तरीके से रुपये लिये गये हैं। इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ भी की गई है।