भागलपुर में सजधज कर तैयार दुल्हा बारात लेकर जा रहा था शादी करने, अचानक दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका ने उसे पहुंचा दिया ‘ससुराल’।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर की है। दरअसल भागलपुर के साहिबगंज इलाके की रहने वाली दूल्हे की कथित प्रेमिका को पता चला कि उसका प्रेमी शादी करने जा रहा है। बारात घर से निकलने ही वाली थी कि सुबह- सुबह युवती ने अपने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को अपने साथ थाना ले आई। हालांकि इस दौरान मामले को पहले पारिवारिक स्तर फिर थाने स्तर पर सुलझाने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन प्रेमिका अपनी जिद पर अड़ी रही। इधर सूचना मिलने पर लड़की पक्ष से भी लोग आए और मामले को सुलझाने की कोशिश की। इस मामले में प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ यौनशोषण का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है।

लिखित शिकायत में युवती ने अपने प्रेमी पर शादी के नाम पर 10 वर्षों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। प्रेमिका ने बताया कि हम दोनों के बीच यह तय हुआ था कि अपने-अपने पैरों पर खड़ा होकर शादी करेंगे लेकिन जॉब मिलने के बाद प्रेमी मुझे धोखा देकर बारात लेकर शादी करने जाने वाला था। प्रेमिका ने बताया कि प्रेमी उसकी भाभी का भाई है और उसके घर आता-जाता था।
युवक सोमवार को बारात लेकर शादी करने चमेलीचक कसबा जाने वाला था जो शादी करने जाने के बजाय थाना हाजत में बंद हो अपने किस्मत को कोस रहा है। वहीं मामले में थाना पुलिस ने बताया की लड़की को महिला संरक्षण में रखा गया है। जिसका मेडिकल एवं न्यायालय में बयान कराया जाएगा।
