बेगुसराय : बेखौफ अपराधियों ने लोजपा नेता को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

भागलपुर / पटना

बेखौफ अपराधियों ने मोकामा के छात्रपुरा गांव में रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे लोजपा के जिलाध्यक्ष शंभू सिंह पर ताबड़तोड़ दस राउंड की फायरिंग की जिसमें से चार गोलियां शंभू सिंह को लगीं। गोली लगते ही वो बेहोश हो गए, अपराधी उन्हें मृत समझ फरार हो गए। बुरी तरह जख्मी शंभू को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बता दें कि शंभू सिंह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के करीबी हैं। बाढ़ एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि गोली मारने का आरोप एफसीआई में तैनात एसआईएस के गार्ड गौतम और सुपरवाइजर चंदन पर है। ये दोनों आरोपी सकरवार टोले के हैं। गौतम व चंदन, शंभू के दूर के रिश्तेदार हैं।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। बाइक से मोकामा जाने के दौरान गौतम और चंदन ने लोजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए दोनों अपराधी शंभू सिंह पर गोलियां चलाते रहे। एफसीआई गेट और उनके गांव तक 700 मीटर तक पीछा कर उन्हें गोलियां मारी गईं।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को लोजपा नेता मोकामा से छत्रपुरा स्थित अपने घर जा रहे थे। उन्होंने एफसीआई से अनाज चोरी के खेल को देख लिया और इसका विरोध किया। इसके बाद गार्ड और सुपरवाइजर ने हत्या की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्थानीय लोग एफसीआई के गोदाम से अनाज खरीदते हैं। इसको लेकर शायद विवाद हुआ और फायरिंग हुई।