भागलपुर : मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा.. पुलिस ने छापेमारी कर 2 युवक को पकड़ा

भागलपुर / पटना

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के चम्पानगर के हकीम साह लेन में एक किराए के मकान में चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। पटना STF को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर से कुछ लोग हथियार लेकर जा रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ पटना व नाथनगर थाना के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। इस दौरान नाथनगर स्टेशन रोड के गोलदार पट्टी से दो युवक को एक दर्जन अर्धनिर्मित हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार युवक में एक नवगछिया व एक मुंगेर का रहने वाला है। युवक के निशान देही पर पुलिस ने हकीम साह लेन में छापेमारी की जहां से एक किराए के मकान से हथियार बनाने वाले मशीन व समान सहित अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया गया है। नाथनगर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले असलम अंसारी का पुत्र फैजल अंसारी किराए के मकान पर यह फैक्ट्री चला रहा था ।

पुलिस ने दो युवक को हथियार के साथ किया है गिरफ्तार

पुलिस ने दो युवक को गोलदार पट्टी से एक दर्जन अर्धनिर्मित हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक के निशान देही पर पुलिस ने फैक्ट्री का उद्भेदन किया। गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगर हावड़ा एक्सप्रेस से कुछ लोग हथियार लेकर जाने वाले हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई ।

फैजल भागने में सफल रहा

फैक्ट्री का संचालक फैजल अंसारी भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन गिरफ्त में नहीं आया। बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों से फैक्ट्री चलाई जा रही थी। किराए के मकान पर लेकर फैजल संचालन कर रहा था। फैजल के घर पर भी छापेमारी की गई। यंहा से कई जगहों पर हथियार का सप्लाई किया जाता था। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस इसके बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है ।