भागलपुर : नाथनगर का इलाका विस्फोट की आवाज से दहल गया, बदमाश गिरफ्तार

भागलपुर / पटना

थाना क्षेत्र के शिलाटर बस्ती में बुधवार सुबह नौ बजे बच्चों के खेल-खेल में हुए विवाद में दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस क्रम में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मेन गेट पर बम फेंक दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बम के फटते ही आसपास का इलाका विस्फोट की आवाज से दहल गया। घरवालों ने ऐन वक्त पर घर का गेट बंद कर अपनी जान बचाई। इस घटना में खुद बदमाश अजय हरि घायल हो गया। बाद में पुलिस ने इलाज कराकर लौटने के दौरान अजय को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार एक पक्ष के बिक्की की पत्नी अन्नू देवी ने बताया कि सुबह सभी घर के काम में व्यस्त थे। बाहर कई बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच अजय हरि की बेटी आयी और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने उसका बाल पकड़कर खींच लिया और घर से बाहर नाले में धकेल कर पीटने लगी। इसी बीच अजय हरि भी आ गया उसने भी बुरी तरह से पीट दिया। मारपीट होता देख अन्नू के भैगना ने बीच-बचाव कर सभी को एक-दूसरे से अलग किया और घर के अंदर जाने को कहा।

हम सभी लोग घर के अंदर थे इसी बीच अजय हरि बम के साथ दरवाजे पर आया और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही उसने बम पटक दिया। मेन गेट सही समय पर बंद कर किसी तरह हमलोगों ने अपनी जान बचाई। विस्फोट इतना भयानक था कि घर का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर नाथनगर इंस्पेक्टर पहुंचे और मामले की जांच की।