बिहपुर से भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दकी पर जमकर निशाना साधा है । अब्दुल बारी सिद्दिकी के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है । सिद्दिकी के बयान की निंदा करते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने देश विरोधी बातें की है। अपने बच्चों को विदेशों में ही रहने की सलाह दी है,भारत में रहने वाला माहौल नहीं बताया है इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। अब्दुल बारी सिद्दकी पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री चाहते हैं सबका साथ, सबका विकास
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं वहां ऐसे बयान निंदनीय हैं। आपको बता दें कि राजद के राष्ट्रीय प्रधान सचिव अब्दुल बारी सिद्दकी ने अपने बेटे बेटी को सुझाव दिया है कि वो विदेश में ही बस जाएं। भारत के वर्तमान माहौल को वो झेल नहीं सकेंगे। अगर विदेश की नागरिकता मिलती है तो वो ले ले। इस बयान के बाद बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
एक कार्यक्रम में पहुंचे थे सिद्दिकी
राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे । कार्यक्रम में उन्होंने भारत को रहने लायक जगह नहीं बताया था । जिसके कारण अपने बच्चों को देश के बाहर की नागरिकता लेने की बात कही । उन्होंने अपने बच्चों को कहा कि वर्तमान स्थिति में भारत रहने लायक जगह नहीं है । जिसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है ।

