NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर/नवगछिया : आठ प्रखंड कार्यालय की बनेगी इमारत, तकनीकी टेंडर स्वीकृत

भागलपुर : भवन निर्माण विभाग की तकनीकी बीड मूल्यांकन समिति ने प्रखंडों में प्रस्तावित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण से संबंधित टेंडर पर रिपोर्ट जारी की है। इसमें तकनीकी जांच में मात्र आठ प्रखंड के लिए आये तकनीकी टेंडर को स्वीकृत किया गया है। शेष दो बिहपुर और गोराडीह के लिए आया टेंडर रद्द कर दिया गया है। यहां री-टेंडर का निर्णय लिया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि शाहकुंड में 10.29 करोड़, नाथनगर में 20.82 करोड़, नारायणपुर में 21.36 करोड़, सबौर में 10.21 करोड़, सन्हौला में 10.21 करोड़, कहलगांव में 10.16 करोड़, नवगछिया में 10.24 करोड़ और पीरपैंती में 10.21 करोड़ का टेक्निकल टेंडर स्वीकृत किया गया है।

इसमें सफल निविदाकारों की वित्तीय निविदा खोली जाएगी। जिनका दर कम होगा, उन्हें काम दिया जाएगा। सफल निविदा को लेकर पब्लिक डोमिन में पूरी जानकारी सार्वजनिक की गई है। ताकि कोई आपत्ति आए तो उसका निराकरण करते हुए 16 सितंबर को वित्तीय निविदा खोली जाएगी

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है