नए साल में शहरवासियाें काे सेहत सुधारने से लेकर मनाेरंजन तक की खास सुविधा मिलेगी। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का ताेहफा मिलेगा। 200 कराेड़ की लागत से बरारी राेड में सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल बनकर तैयार हाे गया है। भवन का निर्माण त्रिवेणी कंट्रक्शन की ओर से किया गया है। पांच एकड़, यानी 17 हजार 684 वर्गफीट में 98 करोड़ रुपए की लागत से अस्पताल के भवन का निर्माण अंतिम चरण में है। उपकरणाें व अन्य संसाधनाें की खरीद की भी प्रक्रिया चल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यह भवन सात फ्लोर का है। इसमें सुपर स्पेशियलिटी विभागों के अलावा एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे और अन्य उपकरणों के लिए कमरों बनाए गए हैं। यहां नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, ट्रामा वार्ड, वरीय नागरिकों के लिए जेरिएट्रिक्स विभाग का निर्माण चल रहा है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों का इलाज करेगी। सभी विभागों में आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। ट्राॅमा वार्ड का निर्माण विशेष तरह से हाेगा, ताकि दुर्घटना में घायलाें का इलाज तुरंत हो सके। इसके साथ ही एमआरआई, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथाेलाॅजिकल टेस्ट हाेगा। साथ ही एक फ्लाेर पर एक बीमारी के इलाज, ऑपरेशन थियेटर और इंडाेर वार्ड हाेगा।

8 हाईटेक ऑपरेशन थियेटर की 24 घंटे लोगों को मिलेगी सुविधा
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 40 अति दक्षता वाले बेड मरीजों के लिए लगाए जाएंगे। इसमें आठ हाइटेक ऑपरेशन थियेटर अलग-अलग ब्लॉक में होंगे। इसमें नेफ्रोलॉजी, कॉर्डियोलॉजी, कार्डियोथेरिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, ट्रॉमा और इमरजेंसी मरीजों के लिए अलग से विभाग बनेंगे। यहां मरीजों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी की सेवा हाेगी।
इन जिलाें के मरीजाें काे सुपर स्पेशियलिटी का मिलेगा लाभ
भागलपुर, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, बांका, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, सहरसा, सुपाैल, मधेपुरा, झारखंड के गाेड्डा, देवघर, साहेबगंज, दुमका और बंगाल के सिलीगुड़ी इलाके से सटा हिस्सा मेडिकल काॅलेज अस्पताल पर ही अभी निर्भर है। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू हाेने से उन जिलाें के मरीजाें काे फायदा मिलेगा।













