NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर : दो पक्ष आमने-सामने, एक युवक घायल, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के करोड़ी बाजार में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्टेडियम में खेलने के दौरान बच्चों से विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। दरअसल, देर शाम किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सिटी DSP अजय कुमार चौधरी, SDM धनंजय कुमार, घटनास्थल पर पहुंचे और शांति समिति के लोगों के साथ बैठक की। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लोगों से घटना की जानकारी लेती पुलिस

घटना के बाद इलाके में फ्लैग मार्च

घटना के बाद दंगा नियंत्रण बल, रिपीटेशंस फोर्स के अलावा तीन थानों की पुलिस ने पुरे इलाके को छाबनी में तब्दील कर दिया। SDM धनंजय कुमार के नेतृत्व में इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया। जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

देसी शराब के नाम से फेमस है करोड़ी बाजार

शहर के दो थाने से सटे कड़ोरी बाजार देसी शराब के नाम से फेमस है। अक्सर उस इलाके में नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। छिटपुट घटनाएं रोजाना होती है। कई दफा इलाके में शराब को लेकर छापेमारी भी की गई, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब, देशी शराब बरामद हुआ था।

SDM धनंजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो बच्चों के बीच मारपीट हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। हम लोग घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोग और स्थानीय थाने के SHO से घटना की संबंध में जानकारी ले रहे हैं। वहीं, उन्होंने आगे बताया कि जिन लोगों के द्वारा कानून को अपने हाथ में लिया गया है, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्टेडियम में खेलने के दौरान मारपीट की बात सामने आ रही है। हम लोग हर एक एंगल से मामले को देख रहे हैं। निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है