VIDEO नवगछिया : प्रेम प्रसंग मे बाईस वर्षीय युवक की गयी जान, बोरे में बांध रखा था शव – Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के सिहपुर पश्चिम पंचायत अंतर्गत मौजमाबाद लखना मोड के पास नवटोलिया निवासी विलास मंडल के बाईस वर्षीय पुत्र उत्तम मंडल को बीती रात गला रेतकर हत्या कर शव को बोरे मे बांधकर भूसे के मकान मे छिपाकर रखा गया था ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटनास्थल पर भवानीपुर पुलिस पहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया गया है । जानकारी के मुताबिक मृतक उत्तम शादी शुदा था

लोग दबी जुवान में बता रहे थे कि प्रखंड के मौजमा गांव के युवती से प्रेम प्रसंग था बताया जा रहा है कि साजिश के तहत उत्तम को बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया अब तक पुलिस ने ३ लोगों को हिरासत में लिया है।