नवगछिया : दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक के चालक की हुई मौत, दूसरा गंभीर

Crime Reoprts

एनएच-31 पर प्रखंड के मड़वा गांव के समीप मंगलवार की अलसुबह करीब 3:00 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी ट्रक के खलासी और दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में मरने वाले ट्रक चालक की पहचान खगड़िया जिले के महेशखूंट के रामचंद्रपुर गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खलासी बंटी कुमार उसका चचेरा भाई है। बंटी ने बताया कि हम छर्री लेकर महेशखूंट जा रहे थे। इसी बीच घटनास्थल के पास खगड़िया की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक पंकज स्टेयरिंग से दब गया और उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी दूसरे ट्रक के चालक लखीसराय के मसौना निवासी मन्नू राम और खलासी बंटी को को इलाज के लिए बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रक ड्राइवर मन्नू राम की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद झंडापुर ओपी प्रभारी हरिशंकर कश्यप और दारोगा पवन सिंह पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर के बॉडी को जेसीबी व क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।