बिहपुर। बिहपुर थानाध्यक्ष को रविवार को गंगा दियारा के शातिर बदमाशों की नाव से आने की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष एवं एएसआई सतेन्द्र सिंह दलबल के साथ गंगा दियारा पहुंचे। नाव पर दो बदमाश कार्बाइन एवं बिंदोलिया के साथ बैठे हुए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस को देखते ही बदमाश नदी में कूद गये। नाविक नाव को स्टार्ट कर भागने लगा। उसके बाद बदमाश पुनः नाव पर सवार हो गये। पुलिस ने भी छोटी नाव से बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि गंगा दियारा में रोबील यादव, पप्पू यादव, भुसखारी यादव, मुकेश कुंवर आदि सक्रिय हैं। पुलिस ने नाव से जमालदीपुर, नरकटिया एवं सोनवर्षा कारगिल दियारा में सघन छापेमारी की पर पुलिस के हाथ खाली रहे।
