छात्राओं पर अश्लील टिप्प्णी करने वाले एक शिक्षक ने भगत सिंह की तुलना आतंकवादी से कर दी. इस विवादास्पद टिप्पणी के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शिक्षक जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय में पदस्थापित है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिक्षक आले नबी को पुलिस ने ठाकुरगंज से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, ठाकुरगंज के आदर्श मध्य विद्यालय में कई वर्षों से कार्यरत शिक्षक के विरुद्ध विगत कुछ महीनों से विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं ने उक्त शिक्षक पर अश्लिल बात करने का आरोप लगाया था. साथ ही उक्त शिक्षक ने फेसबुक पर भगत सिंह की तुलना आतंकवादी से कर देश द्रोही जैसे कार्य को अंजाम दिया है.


इसे लेकर किशनगंज थाने में एक युवक ने मामला दर्ज कराया था। उक्त मामले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को विद्यालय से शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मौके पर मौजूद छात्राओं ने पुलिस को बताया कि शिक्षक गंदी बातें कर छेड़खानी करते हैं.
