बिहार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर बहाली के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च तक ही थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कुल 4050 पदों पर नियुक्ति होनी है जिसमें सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 936, सामान्य महिलाओं के लिए 499, एमबीसी के 556, एमबीसी महिलाओं के लिए 238, बीसी कैटेगरी के लिए 276, बीसी महिलाओं के लिए 143, एससी के लिए 692, एससी महिलाओं के लिए 214, एसटी के लिए 24 एसटी महिलाओं के लिए 11, डब्लूबीसी के लिए 104, ईडब्लुएस के लिए 250, ईडब्लुएस महिला के लिए 107 सीटें हैं।
बीएससी नर्सिंग, जीएनएम कोर्स किए अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।उम्र कटऑफ डेट भी बदला गया: राज्य स्वास्थ्य समिति ने इस पद के लिए उम्र कटऑफ डेट तथा शैक्षणिक योग्यता कटऑफ डेट भी बदल दिया है। उम्र व शैक्षणिक योग्यता की गणना अब 1 फरवरी 2022 से की जाएगी। पहले यह 1 जनवरी 2022 थी। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है।














