बिहपुर सब रजिस्ट्री ऑफिस में डाटा ऑपरेटरों के विरमित एवं योगदान न होने से शनिवार को कार्य ठप रहा। सब रजिस्ट्रार कृष्णमोहन जायसवाल ने बताया कि विभाग द्वारा मिले वर्चुअल आदेश के आलोक में डाटा ऑपरेटर काे शुक्रवार को यहां से विरमित कर दिया गया है। डाटा ऑपरेटर जिला में अपना आईडी दिखाकर योगदान करेंगे। अन्य जगह से तबादला होकर यहां आए डाटा ऑपरेटर ने अब तक योगदान नहीं दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कारण शनिवार को रजिस्ट्री कार्य बाधित रहा। जमीन की रजिस्ट्री कराने आए लोग लौट गए। वहीं डाटा ऑपरेटर मो. राशिद जमाल, मो.अंजल अहमद, अभिषेक कुमार व विभा कुमारी ने बताया कि हमें विभाग के जिस पत्र के आलोक में विरमित किया जा रहा है। उस पत्र में पत्रांक व दिनांक तक नहीं है। हमलोगों की मांग है कि आदेश पत्र में अधिकृत कार्यालय अथवा अधिकारी का पत्रांक व दिनांक होना चाहिए।













