NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

प्रताड़ना से आजिज आ कर महिला ने लगा ली फांसी

नवगछिया : ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा दियारा गांव में प्रताड़न से तंग आ कर बुच्ची शर्मा की पत्नी ललिता देवी 40 ने संदेहास्पद स्थिति में फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ढोलबज्जा पुलिस ने मामले की जांच की है और शव को कब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.जानकारी मिली है कि ललिता के घर में करीब तीन दिन से घर के सदस्यों के बीच वाद विवाद चल रहा था. आस पास के लोगों ने कहा कि अक्सर उन लोगों कोघर से झगड़ा होने की आवाज आती थी. आज जब घर के सदस्यों ने हो हल्ला कि यातो वे लोग घर की ओर गये तो वहां देखा कि महिला की लाश रस्सी से लटक रहीथी. इधर पुलिस स्तर से शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. घर के लोग महिला की मौत के काफी आहत है. मामले की बाबत अनि जे के सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले की छान बीन शुरू कर दी है. मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!