बिहार की बेटी ने दुबई में धमाल मचा दिया है। AFT फैशन टूर मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल 2018 के ग्रैंड फिनाले में पटना की बेटी और बेगूसराय की बहू डॉक्टर सान्या शर्मा फर्स्ट रनर अप बन गईं हैं। सभी राउंड में डॉक्टर सानिया शर्मा का जलवा देख जज भी हैरान थे। बड़ी बात यह है कि डॉक्टर सान्या शर्मा को बेस्ट रैंप वॉक अवार्ड मिला है। फिनाले में दुबई की रहने वाली ईशा फरहा कुरैशी को मिसेज इंटरनेशनल का खिताब मिला है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!AFT मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल 2018 के फिनाले में जलवा बिखेरने वाली डॉक्टर सान्या शर्मा मूल रूप से पटना की रहने वाली हैं और फिलहाल पति के साथ लंदन में रहती हैं। ऑडिशन में सेलेक्ट होकर डॉक्टर सान्या शर्मा ने लंदन के स्टेज पर बिहारी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। 25 नवंबर को इसका ग्रैंड फिनाले पूरा हो गया। दुबई के होटल पाम अटलांटिस में आयोजित ग्रैंड फिनाले में डॉक्टर सान्या शर्मा को बेस्ट रैंप वॉक अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
फिनाले में टैलेंट राउंड, नेशनल कस्टम राउंड, इंटरनेशनल राउंड, क्वेश्चन आंसर राउंड और फाइनल जजमेंट राउंड में डॉक्टर सान्या शर्मा का जलवा देखते बन रहा था। फिनाले में पांच जजों ने डॉक्टर सान्या शर्मा को बेस्ट रैंप वॉक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ सान्या शर्मा फर्स्ट रनर अप का खिताब मिला है।

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रामजी प्रसाद की बेटी सान्या शर्मा का जन्म पटना के पुनाइचक में हुआ था। दसवीं तक की पढ़ाई पटना में हुई। पिता के आईएएस अधिकारी होने के कारण उनके ट्रांसफर से सान्या का शहर बदलता रहा। लेकिन सपने नहीं बदले। सान्या ने आगरा के दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट से ग्रेजुएशन और फिर रांची यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में आईएएस की तैयारी के साथ-साथ NET-GRF भी किया। इतना ही नहीं सान्या ने दिल्ली में रेप केसेस पर पीएचडी भी की है।
बचपन से ग्लैमर की दुनिया में रुझान होने के कारण सान्या हर वक्त अपने सपनों को साकार करने की कोशिश में लगी रहती थी। यही वजह है कि अपने कॉलेज में भी वह मिस फ्रेशर रह चुकी थी। सान्या की शादी 2008 में एम शर्मा से हुई थी। एम शर्मा आईटी सेक्टर में लंदन में ही अच्छे पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले एम शर्मा ने भी सान्या के सपने को साकार करने में भरपूर योगदान दिया। सान्या को 4 साल की एक बेटी एलीना भी है।

