नारायणपुर की वार्ड सदस्य मुंगेर में जा’ली 50, 100 और 200 रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार

बिहपुर

नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चुहर पूरब बलाहा पंचायत के वार्ड की वार्ड सदस्य को मुंगेर जिला की जमालपुर पुलिस ने जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुर थाना पुलिस ने कोठियारी दुर्गा मंदिर के पास एक किराये के मकान में छापेमारी कर 50,100 और 200 रुपये के नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन के साथ उसे गिरफ्तार किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरामद रुपये चौदह हजार दो सौ पचास हैं। जिसमें 50 रुपये के 11 नोट, 100 रुपये 61 नोट, 200 रुपये के 38 जाली नोट शामिल हैं। पति के मरने के बाद रजनी अपने पुत्र के साथ यह गोरखधंधा कर रही थी। जानकारी देते हुए भवानीपुर ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि वार्ड सदस्य जमालपुर थाना क्षेत्र के कोठियारी में एक किराये के मकान में रहकर जाली नोट का धंधा करती थी। इस संबंध में जमालपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बताते चलें कि रजनी पर भवानीपुर ओपी में भी जाली नोट व हत्या का मामला दर्ज है। जिसमें भवानीपुर पुलिस को रजनी की तलाश थी। रजनी के घर से भवानीपुर पुलिस ने नकली नोट के साथ प्रिंटिंग मशीन बरामद की थी। जिसमें रजनी के पुत्र प्रवीण साह, अनमोल, मंगल, रजनी नामजद थे। उसके बाद शक के कारण इन सभी ने मिलकर अपनो गोतिया नन्हकी साह की हत्या कर दी थी।

जिसमें इन लोगों को शक था कि नन्हकी पुलिस का मुखबीर है। जिसके कारण नकली नोट कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। नन्हकी साह हत्याकांड में रजनी देवी, प्रवीण साह, अनमोल, मंगल, नामजद थे। जिसमे पुलिस ने प्रवीण साह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद रजनी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।