नवगछिया : बरौनी- कटिहार रेलखंड पर आज 6 घंटा मेगा ब्लॉक , दो सवारी गाड़ी रद -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : बरौनी- कटिहार रेलखंड पर रविवार को 6 घंटा मेगा ब्लॉक रहने के कारण दो सवारी गाड़ी रद रहेंगी। साथ ही अवध असम एक्सप्रेस 5 घंटा विलंब से चलेगी। वहीं किशनगंज से अजमेर शरीफ जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार, नवगछिया के सीमावर्ती क्षेत्र में कई जगहों पर अंडरपास का कार्य होने के कारण मेगा ब्लॉक लिया गया है। जिसके कारण 63303 जो कटिहार से समस्तीपुर एवं 63304 जो समस्तीपुर से कटिहार जाने वाली सवारी गाड़ियों को रद कर दिया गया है।

इसके अलावा डिब्रूगढ़ से लालगढ़ तक जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 5 घंटा विलंब से चलेगी। इसी तरह से किशनगंज से अजमेर शरीफ जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। यह ट्रेन कटिहार से मधेपुरा, सहरसा और मानसी होकर चलेगी। यह मेगा ब्लॉक अगले 30 जून तक प्रत्येक रविवार को रखा गया है।