नवगछिया : राष्ट्रीय सेवा योजना, जीबी कॉलेज, नवगछिया इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का उदघाट्न प्राचार्य प्रो. शिवशंकर मंडल ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऊषा शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी व अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह और दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर स्वयंसेवक प्रणव, प्रज्ञा, अभिलाषा, जिया, साक्षी, आंचल व नेहा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मंच संचालन घनश्याम, कुसुम के किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चंदा कुमारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार प्रसाद, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी,मोसरत हुसैन, डॉ. मोहिनी कुमारी, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. अजहर अली, शिक्षकेत्तर कर्मी चंदा कुमारी, स्वयंसेवक नुपुर, शिवम, विराज, जिवाली, शुभम, निशा, मनीषा आदि मौजूद थी।
उद्घाटन सत्र समापन के बाद प्राचार्य प्रो. शिवशंकर मंडल, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ऊषा शर्मा व डॉ. चंदा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर शिविर स्थल आंबेडकरनगर नया टोला नवगछिया के लिए रवाना किया।














