40 वर्षीय सात बच्चे के पिता एवं 45 वर्षीय चार बच्चों की मां को गुप्त सूचना पर बुधवार की शाम झंडापुर ओपी पुलिस ने दिल्ली भागने के दौरान बिहपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया की गिरफ्तार युवक मणिकांत दास है जो प्राथमिक विद्यालय दयालपुर में शिक्षक है। मामले को लेकर बिहपुर निवासी महिला के पति ने थाने में पश्चिम घरारी, खरीक निवासी मणिकांत दास पर 11 जुलाई को समय 9.30 बजे रात्रि शादी की नीयत से बहला कर अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

वहीं दोनों का कहना है की हमदोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। बता दें की महिला अपने बच्चे को पहुंचाने स्कूल जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी। जब शिक्षक की पत्नी को पता चला तो उसने कहा इससे पहले भी इसने नवगछिया में शादी की जो इनकी प्रताड़ना तंग होकर भाग गई। ओपी प्रभारी ने बताया की शिक्षक को जेल भेज दिया गया। .
