भागलपुर : फेसबुक पर दोस्ती कर फोन से महिला को परेशान, वीडियो कॉल कर वह अपने कपड़े ..

भागलपुर / पटना

फेसबुक पर दोस्ती कर फोन से महिला को परेशान करने वाले युवक को पुलिस ने स्टेशन चौक से पकड़ लिया। पकड़ा गया देवेश बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के असौता का रहने वाला है। उसने बताया कि धोरैया स्थित एसडीएम कॉलेज का वह छात्र है। महिला भी बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कोतवाली थाना में महिला के बयान पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महिला ने बताया कि लड़का कॉल कर उसे लगातार परेशान कर रहा था। गुरुवार की सुबह भी उसने कॉल किया और भागलपुर स्टेशन पर मिलने को कहा। महिला ने बताया कि वह उससे परेशान हो गयी थी, इसलिए इस बार वह उसे पकड़वाना चाहती थी।

महिला एक बच्चे की मां है। उसने बताया कि अपने बच्चे को घर में छोड़ वह भागलपुर स्टेशन के पास पहुंची। वहां उस लड़के को देख उसका हाथ पकड़ा तो वह छुड़ाकर भागने लगा। उसे भागते देख वहां मौजूद जवानों ने देखा तो उसे पकड़ लिया और कोतवाली थाना ले गये।.

वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करता था: महिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही फेसबुक पर उस लड़के से दोस्ती हुई थी। उसके बाद उसने मोबाइल नंबर ले लिया और लगातार उसे कॉल और वीडियो कॉल करने लगा। उसका कहना है कि वीडियो कॉल कर वह लड़का अश्लील बातें किया करता था। वीडियो कॉल कर वह अपने कपड़े भी खोल देता था। महिला का कहना है कि उसके पति गांव में काम करते हैं, इसलिए वह अमरपुर में अकले रहती है। ऐसे में उस लड़के ने परेशान कर दिया था। शुक्रवार को युवक को जेल भेजा जायेगा। .