NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

Advertisement

नवगछिया : 250 लोगों पर दुर्गा पूजा को लेकर 107 की कारवाई.. न्यायालय में आत्मसमर्पण

नारायणपुर । प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ हरीमोहन कुमार के नेतृत्व में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि पूजा को शांतिपूर्ण मनाने के लिए 250 लोगों पर 107 की कारवाई की गई है। पूजा पंडाल में डीजे व शरारती तत्व पर सख्ती बरती जाएगी। मौके पर सीओ अजय सरकार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारायणपुर। प्रखंड के शाहपुर चौहद्दी गांव निवासी कमली मंडल ने नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। बिहपुर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि चौहद्दी दियारा में डेढ़ साल पूर्व हुए हत्या मामले में फरार चल रहा था। जिसको लेकर भवानीपुर, बिहपुर पुलिस सहित अन्य थाना ने मिलकर तीन चार दिनों से लगातार छापेमारी के दबाव में न्यायालय में समर्पण किया।