नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को मध्यान भोजन कर्मियों ने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. मध्यान भोजन कर्मियों ने मध्याह्न भोजन कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मध्याह्न भोजन कर्मियों को न्यूनतम वेतन 18 हजार प्रति माह देने, साल के 12 महीने का भुगतान देने, सेवानिवृत्त रसोईया को तीन हजार प्रतिमाह पेंशन दिए जाने, 180 दिन के वेतन के साथ मातृत्व अवकाश सुनिश्चित करने, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वार्षिक बोनस, ग्रेजुएटी, चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना मुआवजा का प्रावधान लागू करने, कर्मचारी भविष्यनिधि कर्मचारी राज्य बीमा निगम कानून का लाभ दिए जाने सहित अन्य मांगो को पूरा करने की मांग कर रहे थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस संबंध में मध्याह्न भोजन कर्मियों ने लिखित ज्ञापन नवगछिया एसडीओ कार्यालय में सौंपा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि मध्याह्न भोजन कर्मियों की मांग जायज है.

सरकार मध्याह्न भोजन कर्मियों की मांगों को पूरा करें. अन्यथा सरकार के विरुद्ध मध्याह्न भोजन कर्मियों के साथ जोरदार आंदोलन किया जाएगा. जिसकी जवाबदेही सरकार व जिला प्रशासन की होगी. मौके पर सैकड़ो की संख्या में मध्यह्न भोजन कर्मी मौजूद थे.
