नवगछिया: हरिमहाराज ठाकुरबाड़ी रोड में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है भादो माष में भगवान गणेश पूजा की प्रतिमा को बहुत ही अद्भुत रूप दिया गया और पंडाल को हल्की रौशनी से सजाया गया पूजा कमिटी से रवि शर्मा ने बताया कि पूजा में पुजारी श्री अमर शर्मा के द्वारा पूजा शाम 5 बजे पूजा शुरू किया गया और संध्या 7 बजे से कथा का आयोजन में माताओ ने कथा का श्रवण किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तदुपरांत महाआरती का आयोजन किया गया है दिन मंगलवार को छप्पन भोग, बुधवार को सुबह दूर्वा अर्पण और संध्या 6 बजे से महाआरती भक्तो के साथ किया जायेगा वही दिन गुरुवार को संध्या 4 बजे बिसर्जन का कार्यक्रम शुरू होगा जो बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए गौशाला के तालाब में किया जायेगा
आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के अध्यक्ष अमित चिरानिया, रत्न सिंह, शंभू चिरानिया, गोलू चिरानिया, रमेश चिरानिया, दिव्यास केडिया, अतन सिंह, संतोष सिंह, शकर सिंह, दिनेश केडिया लगे है।

