नवगछिया : रामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ को लेकर निकाली शोभायात्रा

EVENT

नवगछिया : श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण यज्ञ का 49वां आयोजन बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में मंगलवार को से होगा। सोमवार को यज्ञ को लेकर शोभायात्रा बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी से हरिया पट्टी महाराज जी चौक, माख्खा तकिया, गरीब दास ठाकुरबाड़ी रोड शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर चौक होते बड़ी घाट ठाकुरवाड़ी पहुंची।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में जगह-जगह नगर वासियों की तरफ से शरबत की व्यवस्था की गई थी। हिंदू नव वर्ष पर पिछले 48 वर्षों से बड़ी घाट ठाकुरवाड़ी में रामचरितमानस का पाठ व प्रवचन नौ दिन तक चलता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश सरार्फ, बनवारी पंसारी, शिव जायसवाल, सरवन केडिया, यजमान विनीत खेमका, अशोक केडिया, विशाल चिरानिया, विनीत चिरानिया, अनिल चिरानिया, संतोष भगत, राजेश भगत, अनिल भगत, कैलाश अग्रवाल, कृष्ण चिरानिया, किशन यादुका, अवधेश गुप्ता, रोहित माबंडिया, घनश्याम सिंघानिया, प्रवीण भगत, दयाराम चौधरी, शंकर चिरानिया, सन्तोष यादुका आदि लगे हैं।