नवगछिया : हथियार गोली के साथ अंतर जिला वाहन लुटेरा धराया.. मछुवारों को धमकाने वाला

NEWS

नवगछिया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस की उपलब्धि की जानकारी दी। पुलिस ने ई रिक्शा लूट की घटना का 24 घण्टे के भीतर उद्भेदन करते हुए अंतर जिला वाहन लुटेरे को हथियार गोली के साथ दबोचा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी ने बताया कि 14 नवंबर को कदवा फोरलेन सड़क श्रीपुर के पास पकरा बासा निवासी ई-रिक्शा चालक पूरन कुमार का ई-रिक्शा कार सवार अपराधियों ने लूट लिया था। चालक का हाथ-पांव बांध कर पसराहा गांव के सड़क के पास छोड़ दिया था। घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स गठित किया गया। पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर लूटा गया ई रिक्शा नारायणपुर के नवटोलिया से बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया। घटना के मुख्य सूत्रधार गुलशन कुमार झा नारायणपुर नवटोलिया भवानीपुर को एक देसी कट्टा और दो गोली के साथ बरामद किया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि इस घटना में तीन अन्य लोग शामिल हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधी गुलशन कुमार झा ने स्वीकृति बयान में इसके अलावा खगड़िया और महेशखूंट थाना क्षेत्र में टोटो लूट की घटना को अंजाम दिया था ।

लूटी गई बाइक भागलपुर से बरामद :

 एसपी ने बताया कि दो नवंबर को इस्माईलपुर थाना के विक्रमशिला सेतु के पास रानी तालाब यमुना विहार निवासी अभिषेक कुमार सिंह की मोटरसाइकिल तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया था। इस्माईलपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रज्जाक अली के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को विक्रमशिला सेतु के दक्षिणी छोर पर औद्योगिक थाना के पास से बरामद किया।

चोरी के बिजली के तार के साथ धराये :

एसपी ने बताया कि 16 नवंबर को बगड़ी पुल ओवरब्रिज से सटे चिमनी भट्ठा के पास झंडापुर ओपी अध्यक्ष ने टीम के साथ पिकअप पर बैठे ललन कुमार निवासी पचगछिया कदवा को गिरफ्तार किया। गाड़ी में छः बड़ा बिजली के तार का बंडल बरामद किया गया। उसकी सूचना पर पेट्रोल पंप के पास से चार लोगों राहुल कुमार निवासी कदवा  बुढ़वा टीला, सन्नी कुमार निवासी कदवा पचगछिया टोला, मनीष कुमार निवासी कदवा बोड़वा टोला, राजेश कुमार निवासी कदवा पचगछिया टोला को एक पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया। उसी समय ललन कुमार के मोबाइल पर फोन आने लगा। उसे नवगछिया जीरो माइल के पास आने के लिए कहा गया। जीरो माइल पहुंचने पर अमित कुमार, आशीष कुमार, श्याम कुमार सभी प्रतापनगर कदवा को गिरफ्तार किया गया।  इस संबंध में बिहपुर झंडापुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है ।

देसी  कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि 16 नवंबर को कछुआ जलकर के पास मछुआरो को धमकाने की सूचना पर नदी थाना अध्यक्ष अशोक सिंह झंडापुर पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बाइक सवार अपराधी  बाइक छोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर तीन लोगों मंतोष कुमार यादव, बलजीत कुमार दोनों नवटोलिया झंडापुर और बमबम कुमार झंडापुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में मंतोष यादव के पास से लोडेड देसी कट्टा, बमबम के पास से नकली पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया। इस संबंध में नदी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात्रि में झंडापुर में पैदल गश्ती में तैनात डीपीसी इंद्रा भगत के साथ मारपीट की थी।

लूटी गई बाइक के साथ शातिर धराया

13 सितंबर को गौरीपुर निवासी शैलेश कुमार की बाइक बाइक लूट ली गई थी। लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ युमनिया के मो. जाहिद और मो. मुस्तफा को परबत्ता थाना अध्यक्ष पंकज कुमार और दरोगा अविनाश राउत ने गिरफ्तार किया। दोनों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने तुलसीपुर के बादल शर्मा से खरीदा है। पुलिस ने बादल शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।