नवगछिया ; ढोलबज्जा नेहरू उच्च विद्यालय में अनियमितता की शिकायत

सूचना/खबरे

नवगछिया। ढोलबज्जा के नेहरू इंटर स्तरीय विद्यालय में अनियमितता की शिकायत के बाद पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद यादव और सरपंच सुशांत कुमार ने विद्यालय जाकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में काफी गड़बड़ी पायी गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छात्र दिलखुश कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में साइंस में नामांकन कराया था। लेकिन फॉर्म में छेड़छाड़ कर आर्ट कर दिया गया। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने विद्यालय शुल्क के नाम पर पैसा लिए जाने की शिकायत की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सफीदुर्ररहमान ने बताया कि रसीद संजय कुमार काटते हैं जब संजय कुमार से पूछा गया तो वे सवाल को गोल गोल घुमा कर संतुष्ट जवाब नहीं दे सके।

एक शिक्षक ने अवैध पैसा वसूली का आरोप पूर्व प्रधानाचार्य पर लगा दिया। विद्यालय पहुंचे छात्रों ने शिक्षकों पर आरोप लगाया कि नामांकन और मनोरंजन के नाम पर अवैध पैसा वसूली की जाती है। मना करनें पर भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी जाती हैं। विद्यालय में 1200 छात्र-छात्राएं हैं सभी से अवैध पैसा वसूली की जाती है। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने आरोपों को निराधार बताया।