बिहपुर । रुद्र सेना संगठन के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को राज्य व्यापी हिंदू मिलन समारोह को लेकर सोनवर्षा में बैठक का आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संगठन अध्यक्ष बिट्टू चौधरी ने बताया कि राज्य भर के हिंदू धर्म से संबंध रखने वाले विद्वान को इस मिलन समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही समय और स्थल की घोषणा की जाएगी। जिला सचिव विभूति चौधरी, जिला संयोजक अनंत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, प्रखंड सचिव अमन कुमार, बंशी कुमार चौधरी, गौतम कुमार, चिक्की कुमार, संजय कुमार सहित दर्जनों संगठन कार्यकर्ता उपस्थित थे।

