नवगछिया : सड़क के किनारे झाडी में एक नवजात लडका लावारिस हालत में मिला

गोपालपुर

गोपालपुर – तिनटंगा करारी गांव में गुरुवार की शाम को गणेश भारती के घर के सामने सड़क के किनारे झाडी में एक नवजात लडका लावारिस हालत में मिला. नवजात के रोने की आवाज पर आसपास के लोगों ने सरपंच घनश्याम पासवान को इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस को दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीण बजरंगी मंडल व उनकी पत्नी अंजू देवी ने बच्चे को ततकाल ग्रामीण चिकित्सक से इलाज करवाया तथा उसको अपनी ममता के छांव में रखा. गोपालपुर पुलिस ने उक्त नवजातको सीएचसी गोपालपुर पहुंचाया.

जहां मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार ने बच्चे का इलाज किया. सीएचसी में मौजूद बजरंगी मंडल व पत्नी अंजू देवी ने बताया कि हमलोग नवजात को अपनाने के लिए तैयार हैं.