एनएच 31 सड़क मार्ग पर पुलिस गश्ती के दौरान किया अवैध विदेशी शराब बरामद -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के चापर ढाला के समीप पिछले शनिवार की देर रात्रि एनएच 31 सड़क मार्ग पर पुलिस गश्ती के दौरान रंगरा पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की से मैकडोल कंपनी का नंबर वन 375 एमएल का छः बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया है. शराब के साथ बाइक सवार तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार किए गए लोगों में से पूर्णिया जिला के केहाट थाना क्षेत्र के जेल चौक निवासी दिवाकर कुमार शर्मा एवं नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज निवासी विशाल कुमार एवं रूपेश कुमार बताया जाता है. पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए

तीनों लोगों में से विशाल कुमार एवं रूपेश ने बताया कि वे दोनों अपने अपने मामा दिवाकर कुमार शर्मा के साथ ध्रुव गंज स्थित अपने घर से डिक्की में शराब लेकर पूर्णिया जा रहे थे. इसी दौरान वे चापर ढाला के समीप गश्ती के दौरान पकड़े गए. बरामद शराब को रंगना पुलिस ने जप्त कर लिया और गिरफ्तार तीनों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.