नवगछिया : नवगछिया स्टेशन रोड में दोनों तरह रेलवे की भूमिका अवैध रूप से हात लगाया जा रहा है. अवैध रूप से हाथ लगाकर फुटकर दुकानदारों से अवैध रूप रूप से पैसे की वसूली की जा रही. सड़क के दोनों ओर हाट लगा दिए जाने के कारण सड़क पर भीषण जाम की स्थिति भी बनी रहती है. आए दिन लोग स्टेशन रोड में जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जाम लगने के कारण नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आने वाले यात्रियों की अक्सर ट्रेन छूट जाती है. स्टेशन रोड में लगने वाले हाट के कारण लगने वाले जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!,, अवैध रूप से लगने वाले हात के कारण लगता है जाम, लोगों की छूटती है ट्रेन
,, अवैध हाट लगने व अवैध वसूली को लेकर नवगछिया एसडीओ को सौंपा गया आवेदन
स्टेशन रोड में लगने वाले अवैध हाट व जाम लगने के संबंध में नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी अंगद कुमार यादव ने नवगछिया एसडीओ मुकेश को लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है. उन्हेंने एसडीओ से यातायात के साथ साथ रेल यात्रियों को हो रही असुविधा व परेशानी को समाधान करने की मांग की है. अंगद कुमार यादव ने दिए आवेदन में यह भी बताया है कि स्टेशन रोड में लगने वाले हाट से स्टेशन रोड जाम रहने के कारण यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सहायक रेल मंडल इंजीनियर थाना बिहपुर द्वारा पूर्व घोषित नीलामी को भी रद्द कर दिया गया है. नीलामी के रद्द होने के बावजूद भी स्टेशन रोड में अवैध रूप से हाट लगाए जा रहे हैं. जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

,, स्टेशन रोड में लगाने वाला हाट है अवैध
सहायक मंडल इंजीनियर थाना बिहपुर के ए ई एन ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया स्टेशन रोड में लगने वाला हाट अभी अवैध है. इस संबंध में नवगछिया जीआरपी, आरपीएफ के साथ साथ सिविल एसडीओ नवगछिया को इसकी विधिवत सूचना दे दी गई है. जल्द ही नवगछिया स्टेशन रोड से अतिक्रमण वाद की कार्रवाई करते हाट को समाप्त करते अतिक्रमण हटाया जाएगा और भविष्य में भी वहां पर रेलवे द्वारा हाट नहीं लगेगा.
– कहते हैं एसडीओ
नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि आवेदन की जांच की जा रही है. स्टेशन रोड में अगर अवैध रूप से हाट लग रहा है तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी
