पुलिस की पिटाई से इंजीनियर आशुतोष पाठक की मौत के मामले में आरोपी बिहपुर थानेदार रंजीत मंडल को डीआईजी सुजीत कुमार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। नवगछिया एसपी स्वप्नाजी मेश्राम की अनुशंसा पर डीआईजी ने कार्रवाई की। रंजीत 2009 बैच के दारोगा हैं। पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रंजीत पर आशुतोष पाठक की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप जांच में सही मिला है। पुलिस उनके घर की कुर्की-जब्ती तक कर चुकी है। बर्खास्तगी की अनुशंसा के बाद उन पर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई थी। थानेदार को पक्ष रखने का मौका दिया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इस केस में बिहपुर थाने का जमादार शिव बालक प्रसाद भी आरोपी है

, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
हालांकि अब तक जमादार की बर्खास्तगी पर निर्णय नहीं हुआ है। उस पर विभागीय कार्यवाही चल रही है। आरोपी थानेदार की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और इलाके के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। बता दें कि 24 अक्टूबर को एनएच-31 पर चेकिंग के दौरान बिहपुर के मड़वा गांव के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अाशुताेष पाठक(32) को थानेदार रंजीत ने पत्नी के सामने इतना पीटा था कि अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
