नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर तेतरी जीरोमाइल के समीप हुई। इस दुर्घटना में तेतरी निवासी वृद्ध रामदेव कुमर की मौत हो गई है। दुर्घटना करीब दस बजे के आसपास की है। जब रामदेव कुंमर साइकिल से नवगछिया से घर लौट रहा था। इस दौरान एनएच 31 पार करने के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में वृद्ध को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।

मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। वही दुर्घटना के बाद ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा है।
वही दोनों सड़क दुर्घटना के मामले में परबत्ता एवं नवगछिया थाना में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

