NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : सोनवर्षा निवासी ASI के पुत्र का शव बभनगामा बहियार से बरामद

नवगछिया : पुत्र की मौत के बाद पिता केदार कुंवर का बुरा हाल है। सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना में एएसआई केदार बुधवार की शाम में गश्ती कर रहे थे तो बेटे रोहित कुमार की हत्या करने की सूचना परिजनों से मिली। कहा बेटा तो चला गया अब पुलिस हत्यारों की पहचान कर जल्द फांसी दिलाये।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रात 12 बजे तक केदार घर सोनवर्षा नहीं पहुंचे थे। बेटे की मौत के आहर केदार ने कहा कि 28 मार्च की रात में बेटे रोहित का अपहरण हुआ था। सोचा कोई ले गया होगा छोड़ देगा। इसके चलते ड्यूटी से नहीं आया। लेकिन एक दिन बाद ही मनहूस सूचना मिली। उन्होंने कहा कि दो में से एक बेटा चला गया। परिवार की हालत खराब है।

सोचा भी नहीं था कि नौजवान बेटे की इस तरह हत्या कर दी जाएगी। बेटा का मोबाइल गायब है। उससे हत्या का सुराग मिल सकता है। उन्होंने बताया कि घटना नहीं देखे हैं तो किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। पूर्व में समाज के एक व्यक्ति द्वारा धमकी मिली थी। लेकिन अभी खुलासा नहीं करेंगे। अपहरण का केस दर्ज हुआ है। पुलिस की जांच में सब कुछ खुलासा हो सकता है। समझ में नहीं आ रहा कि कैसे बेटे के साथ इस तरह की घटना हुई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है