रंगरा| थाना परिसर में शनिवार को सीओ व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई और उसका निष्पादन किया गया। सीओ व थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह के सामने छह मामले आए, जिसमें दोनों पदाधिकारियों ने चार मामलों का निष्पादन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीओ जितेंद्र कुमार राम ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जमीन विवाद संबंधित मामले का निष्पादन किया जाता है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शिविर के इस माध्यम से छोटे-मोटे जमीन के विवाद आसान तरीके से हल किए जा रहे हैं।

