खरीक| बाजार में संचालित गार्ड के रूप में तैनात लत्तीपुर निवासी अभिषेक आनंद को तेलघी गांव के दबंग दुर्गेश कुमार ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गार्ड सिर्फ दोष इतना था कि उसने लाइन में रहकर रुपया निकालने कहा था। मामले को लेकर घायल गार्ड ने थाने में आवेदन दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें लिखा है कि वह रोज की भांति शनिवार को भी डयूटी पर एटीएम में तैनात था। उस दौरान आरोपी पैसा निकालने आया। बगैर लाइन में लगे ही जबरिया एटीएम में घुसने लगा। तब कहा कि अभी एक आदमी अंदर है, उसके बाद आप निकालिए। इसी बात पर मारपीट करने लगा। वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से शांत हुआ।

इसके बाद मैं ड्यूटी पुरा कर बाइक से घर जा रहा था, उस दौरान वह अपने गांव के पास 14 नंबर सड़क 10-15 लोगों के साथ मिलकर मुझे रोक लिया और पीटकर घायल कर दिया। पीएचसी में इलाज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगी।
