NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : ‘सशक्त नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का शुभारंभ

नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को ‘सशक्त नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है।पंचायत मुखिया प्रतिनिधि पवन सिंह और डॉक्टर अनिल जागीर ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसका लक्ष्य परिवार और समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका को प्रोत्साहित करना भी है।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त, नारी सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जब नारी सशक्त होगी, तभी परिवार और समाज भी सशक्त होगा।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, ग्रामवासी और स्वास्थ्य टीम के सदस्य मौजूद रहे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है