नवगछिया: समर कैंप में बच्चों ने सीखा मंजूषा बनाने का गुर

EVENT

नवगछिया। बाजार के कुम्हार पट्टी स्थित एक विद्यालय में मंजूषा प्रशिक्षण केंद्र भागलपुर, नवगछिया विकास समिति और बिहुला विषहरी पूजा समोराह के तत्वावधान में आठ दिवसीय मंजूषा समर कैंप का सोमवार को उद्घाटन किया गया ।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य अतिथि मंजूषा गुरु मनोज पंडित व नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव समाजसेवी सह शहर के प्रमुख व्यवसायी पवन सर्राफ, अजय रूंगटा, विनोद केजरीवाल, मनोज यशपाल, अमित पांडेय, पार्षद दीपक भगत अखिलेश पांडे, दीपक कुमार सहित पार्षद चम्पा कुमारी की उपस्थित में किया गया।

संचालन नवगछिया विकास समिति के मुकेश राणा ने की। प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय कलाकार अश्विनी आनंद मंजूषा कलाकार खुशी श्री माही ने बच्चो को पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण शिविर में पचास विधार्थी प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं