नवगछिया। नवगछिया में बढ़ती ठंड को देखते हुए बाबा गणिनाथ सेवा समिति की ओर से सोमवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण नयाटोला वार्ड नंबर 27 में विधवाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों के बीच किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया गया कि नवगछिया के युवा समाजसेवी संतोष मेहता ने समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती से फोन पर संपर्क कर बढ़ती ठंड के मद्देनजर दिव्यांग लोगों के लिए कंबल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। अनुरोध पर तत्परता दिखाते हुए समिति अध्यक्ष ने कंबल एवं मोजे उपलब्ध कराए।
इसके बाद समिति के सदस्यों को भेजकर जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं मोजे का वितरण कराया गया। सेवा समिति ने आम जनता से भी अपील की है कि ठंड के इस मौसम में वे यथासंभव जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।

इस अवसर पर सेवा समिति के सदस्य धर्मेंद्र कुमार साह, सुमित कुमार, संतोष कुमार, करण बाल्मीकि सहित अन्य लोग उपस्थित थे
